शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक टूट गया और 82,350 के नीचे आ गया।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 40 अंक से ज्यादा गिरा, लेकिन यह अब भी 25,000 के स्तर पर टिकने में कामयाब रहा।
शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इससे निवेशकों में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

