ISI के तीन अफसरों के टच में थी ज्योति! वीजा की आड़ में खुफिया नेटवर्क चला रहा पाकिस्तान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा….

ISI के तीन अफसरों के टच में थी ज्योति! वीजा की आड़ में खुफिया नेटवर्क चला रहा पाकिस्तान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा….

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले में अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के 3 अफसरों के साथ टच में थी और इन तीनों के काफी क्लोज थी. ज्योति की इन अफसरों से जान पहचान पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाले दानिश ने कराई थी. इतना ही नहीं दिल्ली में पाकिस्तानी एंबेसी वीजा देने की आड़ में ISI का नेटवर्क चला रही है. पाकिस्तान जाने के लिए वीजा मांगने वालों को कल्टीवेट किया जाता है, अगर लोग नहीं मानते हैं तो उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया जाता है. ISI उन लोगों की तलाश में रहती है जो हर हाल में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेना चाहते हैं. ज्योति भी इसी तरह ISI के संपर्क में आई.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *