ऑटो, टॉटो ड्राइवरों के बीच चलाया जांच व जागरुकता अभियान,ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करने पर काटा 65 हजार रुपए का चालान

धनबाद(DHANBAD)डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी तथा मोटरयान निरीक्षक श्री अभय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पूजा टॉकिज के पास ऑटो तथा टोटो ड्राइवर्स के बीच सड़क सुरक्षा के तहत जांच अभियान तथा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर ऑटो तथा टोटो ड्राइवर्स को ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया। टोटो चालकों को नीला एवं ऑटो चालकों को खाकी ड्रेस पहनने को कहा गया।साथ ही साथ बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के चालको का चालान भी किया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों का 65000 रुपए का चालान किया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, एमवीआइ शुभम कुमार, हरीश कुमार तथा परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *