धनबाद(DHANBAD) धनबाद मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया | इस अवसर पर बहुदेशीय सामुदायिक भवन, रांगाटांड़, धनबाद में योग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा सहित मंडल के अन्य उच्चाधिकारियों, कर्मचारियों, भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों एवं यूनियन तथा एसोसीएशान के प्रतिनिधियों द्वारा योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में योगाभ्यास किया।
इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने वहां उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसलिए हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …
