सफल इंडिया का अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न एवं महिलाओं को किया सम्मानित:

धनबाद(DHANBAD) सिंदरी सफल इंडिया समाजिक एवं शैक्षणिक संस्था परिसर में पूर्व के वर्षों की भांति 2024 में भी अपने बिद्यार्थियों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष, ८ मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए,

महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस के सचिव रणविजय सिंह, मासस के केंद्रीय सचिव चन्द्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, समाजसेवी अरुण कुमार सिंह पुर्व पार्सद वार्ड नंबर 52 प्रियंका देवी जन जागृति महिला समिति अध्यक्ष बैजयंती देवी के साथ अन्य अतिथियों में विकास कुमार ठाकुर, राजू पाण्डेय, बिक्की पंडित आदि लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंतर्गत गीत – संगीत, फिल्मी गानों पर डांस, आदिवासी सांस्कृतिक डांस आदि कार्यक्रमों से मौजूद अतिथियों एवं पेरेंट्स का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के बीच – बीच में मुख्य अतिथियों से बच्चों को पुरस्कृत भी किया जा रहा था। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वर्गीय सुजाता सिंह को उनके अपने दुर्लभ अंग आँखों का मृत्यु के बाद दान किया गया, उसके लिए 52 वार्ड की पार्षद प्रियंका देवी के द्वारा विकास ठाकुर उस सम्मान को स्वीकार किया।

इसके अलावा जनचेतना मंच की आशा हेम्ब्रम, सावित्री पाण्डेय, राजकुमारी देवी, मर्सी रोजा आदि लोगों को भी सम्मानित किया गया। अंत में मुकेश सिंह को महिलाओं ने एक विज्ञप्ति सौंपा जिसमें अनुरोध किया गया था कि सिलाई केंद्र में सिखनेवाले ज्यादा महिला हैँ और सिलाई मशीन कम। झारखण्ड सरकार इस मुद्दे को जल्द से जल्द निपटाए।

जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने अपने भाषण में सरकार के द्वारा हमेशा महिलाओ का सम्मान करने के लिए धन्यवाद दिया और सूबे के सरकार के द्वारा लगातार अच्छे कार्य करने का विवरण दिया। सफल इंडिया के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,सचिव प्रदीप महतो, राजू मंडल, सूरज कुमार शर्मा, संटू शर्मा, धनंजय बाउरी, किरण देवी, काजल, प्रिया दत्ता, बबली देवी, खुशी, काजल, प्रिया, सारिका, अंजलि देवी, विशाल, धनंजय मल्लिक, आयूस, चंदन आदि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *