सभी एई आरओ को रूट चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश…

धनबाद(DHANBAD) उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री वरुण रंजन ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज समाहरणालय में विभिन्न कोषांग की समीक्षा की।

इस दौरान वाहन कोषांग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी एईआरओ को लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों का रूट चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र और मतदान केंद्र से रिसीविंग सेंटर तक प्रयुक्त होने वाले वाहनों की गिनती एवं उसमें ईंधन की खपत हेतु रुट चार्ट तैयार करना आवश्यकता है।

उन्होंने 26 फरवरी तक उपरोक्त जानकारी वाहन कोषांग को अवश्य रुप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *