Indigo: फ्लाइट कैंसिल होने से अजय की कुवैत में नौकरी चली गई…अलग से 02लाख का हुआ नुकसान…

Indigo: फ्लाइट कैंसिल होने से अजय की कुवैत में नौकरी चली गई…अलग से 02लाख का हुआ नुकसान…

लखनऊ(LUCKNOW): शहर के अजय कुमार की नौकरी कुवैत में लगी तो उनके परिवार वालों की खुशियाें का ठिकाना नहीं रहा। लखनऊ से मुंबई होकर कुवैत का हवाई टिकट और वहां काम पर भेजने वाली एजेंसी को कुल मिलाकर दो लाख रुपये दिए।

अजय कुमार जब रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि उनकी लखनऊ से मुंबई और वहां से कुवैत की कनेक्टिंग उड़ान निरस्त हो गई है। उनकी नौकरी भी चली गई और दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। दो घंटे की लाइन लगने के बाद जब उनका नंबर आया तो इंडिगो एयरलाइन के काउंटर पर टिकट ही निरस्त कर दिया गया।

इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें निरस्त होने से यात्री काफी मायूस हुए। हर कोई अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहा। किसी का होटल का बिल बढ़ गया तो किसी ने महंगे किराए पर टैक्सी बुक की..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *