DESK: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो (IndiGo) में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। बताया जा रहा है कि एल्बर्स ने निजी कारणों का हवाला देते हुये तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया और बोर्ड से उनका नोटिस पीरियड माफ करने का अनुरोध भी किया। अब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को अंतरिम तौर पर इंडिगो के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नये CEO की नियुक्ति तक वही कंपनी का कामकाज संभालेंगे।
गौरतलब है कि सितंबर 2022 में पीटर एल्बर्स ने इंडिगो की कमान संभाली थी, लेकिन पिछले साल दिसंबर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल होने के ऑपरेशनल संकट के बाद कंपनी लगातार दबाव में थी। उस समय करीब 3 लाख यात्री प्रभावित हुये थे और DGCA ने एयरलाइन पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इंडिगो के बोर्ड चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि राहुल भाटिया की वापसी से कंपनी की ऑपरेशनल एक्सीलेंस और ग्राहक सेवा को और मजबूत किया जायेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

