
धनबाद (DHANBAD)उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए ठंड से ठिठुरते लोगों एवं फुटपाथ के लोगों के बीच कंबल वितरण करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है।
साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया की बढ़ती ठंड को देखते हुए कल से अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों, बस स्टॉप एवं अस्पतालों में समुचित अलाव/ जलावन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि शीतलहरी के प्रभाव को काम किया जा सके।

इसी निर्देश के आलोक में आज दिनांक 09 दिसंबर 2023 को धनबाद सदर अंचलाधिकारी द्वारा ठंड से फुटपाथ किनारे ठिठुरते लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट