लोस चुनाव के मद्देनज़र SSP ने किया नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,संवेदनशील इलाके के बूथों का किया भौतिक निरीक्षण….

धनबाद(DHANBAD)आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन आज नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जहाँ महोदय ने सुरक्षा सम्बंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया l

एसएसपी द्वारा गिरिडीह-धनबाद सीमा पर अवस्थित प्रतापपुर चेक पोस्ट का जायजा लिया l वहां हो रही वाहनों की जांच का मुआयना करते हुए चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों को सभी वाहनों की सघन जांच करने एवं वाहन जांच पंजी का सही से संधारण के निर्देश भी दिए l दल बल के साथ एसएसपी ने नक्सल प्रभावित गावों का दौरा भी किया l इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पर्वतपुर व गुआकोला में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण भी किया।

बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारी को जरुरी दिशानिर्देश भी दिए lनिरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने टुंडी थाना अंतर्गत ग्राम ओझाडीह कटनिया पहुंचे जहां स्कूल भवन का निरीक्षण करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा बल के आवासन स्थल का उन्होंने जायजा भी लिया। सुरक्षा बलों के आवासन के दौरान स्कूल भवन में पर्याप्त बिजली व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत जरूरतों के पुख्ता इंतजमात करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसएसपी टुंडी थाना क्षेत्र के संवेदनशील कदैया ग्राम पहुंचे जहाँ वल्नरेबल बूथ का निरीक्षण करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर समाज में मैत्री संबंध बढ़ाने व आपसी सौहार्द बनाये रखने की उन्होने अपील की। एसएसपी ने ग्रामवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने में पुलिस व जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की।

एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस स्थानीय जनता के सहयोग व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में ग्रामीण किसी भी तरह की मदद के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं, उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया lस्थानीय ग्रमीणों से बातचीत के दौरान सभी ग्रामीणों को आपस में मिलकर रहने व सामाजिक भाईचारा को बढ़ाने पर जोर दिया।

एसएसपी ने आमजनों को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा देते हुए अत्याधिक संख्या में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने को कहा।टुंडी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट (154 बटालियन) अच्युतानंद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) संदीप गुप्ता, टुंडी थाना प्रभारी असीम टोपनो समेत सशस्त्र बल के जवान व अन्य पदाधिकारी शामिल थे l

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *