
धनबाद(DHANBAD)निरसा। धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दनन और डीसी माधवी कुमारी ने गुरुवार की देर शाम इंटरस्टेट बॉर्डर मैथन और चिरकुंडा का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए इंटर स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की जांच की जा रही है। दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। चार पहिया वाहन में जांच चल रही है। सभी चार पहिया दो पहिया वाहनों की जांच की जा रही है।

पाश्चिम बंगाल से जुड़े सभी इंटर स्टेट बॉर्डर पर जांच चल रही है। आने वाले समय में बड़े वाहनों की भी जांच की जाएगी फिलहाल हमने अब तक जांच में नगद राशि और शराब जब्त की है, क्योंकि बंगाल से जुड़ा है इसलिए यहां पर शराब की भी तस्करी अधिक होती है। वही एसपी ने मौके पर तैनात अधिकारी व कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए और शक्ति से जांच करने का आदेश दिया।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…