विधि व्यवस्था के मद्देनजर उपायुक्त एवं एसएसपी ने विभिन्न चौक-चौराहों समेत कई क्षेत्रों का लिया जायजा…

धनबाद(DHANBAD) आज दिनाँक 31 जनवरी 2024 को देर रात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर धनबाद जिले के विभिन्न चौक-चौराहा समेत कई क्षेत्रों का जायजा लिया।

उपायुक्त एवं एसएसपी ने सिटी सेंटर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक, बैंक मोड, धनसार मोड समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी दंडाधिकारी, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त श्री वरुण रंजन, एसएसपी श्री हृदीप पी जनार्दनन, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *