निरसा(NIRSA) चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी निवासी शैलेश राम का दो दिनों से लापता तीन वर्षीय पुत्र शिवा का शव बुधवार की सुबह फाइव के इंक्लाइन के समीप झाड़ियों से चिरकुंडा पुलिस द्वारा बरामद किया गया।
लापता शिवा का शव मिलने की सूचना जंगल मे आग लगने जैसी फैल गई। दर्जनों की संख्या में लोग मामले की जानकारी लेने चिरकुंडा थाना पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व शिवा के पिता शैलेश राम द्वारा लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जिसके बाद से चिरकुंडा पुलिस बच्चे की खोजबीन शुरू की। पता चला कि बच्चे का चाचा पिंटू राम उसको लेकर जाते हुए देखा है। उसके बाद से पुलिस चाचा पर दबाब बनाना शुरू कर दिया। पुलिस का दबाब के सामने चाचा टूट पड़ा और सारी घटना की जानकारी दी। उसी के निशानदेही पर बच्चा को बरामद किया गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..