बचपन में पिता को DSP को सलाम करते देखा तो बेटी ने ‘वही’ बनकर दिखाया..

पटना(PATNA): बिहार लोग सेवा आयोग 68वें परीक्षा परिणामों में कई उम्मीदवारों ने परचम लहराया है, जिसमें से एक हाजीपुर के बिद्दूपुर गांव की रहने वाली प्रेरणा सिंह भी हैं.

प्रेरणा ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करके डिप्टी एसपी का पद हासिल किया है. प्रेरणा ने आजतक से बातचीत की और बताया कि उन्होंने सफल होने का यह सपना बचपन में ही देखा था. उनके पिता वकील थे. प्रेरणा ने कहा कि पापा की गांव में बहुत इजज्त थी,

सभी पापा को सलाम ठोकते थे, लेकिन एक बार एक डिप्टी एसपी को देख मेरे पिता ने उन्हें सलाम किया, तो मैंने उनसे पूछा कि वो मैडम कौन हैं? तो मेरे पिता ने बताया कि वह डिप्टी एसपी हैं. तभी से मैंने सोच लिया था कि मुझे भी डिप्टी एसपी ही बनना है.झारखंड के धनबाद से स्कूलिंग करने उसके बाद उन्होंने वर्मन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया. इसके बाद से ही वह यूपीएससी की तैयारी करने लगी

पड़ोसी मारते थे ताना

प्रेरणा के पिता और मां दोनों अब हाईकोर्ट के वकील हैं. प्रेरणा पटना मे रहकर सेल्फ स्टडी करती थीं. उन्होंने बताया कि आस-पास के लोग खूब ताने मारते थे. वो पहले घर पर रहती थीं तो पड़ोस के लोग कहते थे कि अरे कुछ तैयारी नहीं करती हो कोई नौकरी ही कर लो. जिसके बाद प्रेरणा ने घर से बाहर पढ़ने के लिए पटना आने का फैसला लिया. प्रेरणा पटना के बोरिंग रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर खुद से सेल्फ स्टडी करने लगीं. मेहनत करके अब प्रेरणा ने बीपीएससी में अपना परचम लहराया है.

NEWS ANP के लिए पटना से एस आलम की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *