भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बाघमारा में दिखा असर,पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान सैकड़ो समर्थकों के साथ अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर बाघमारा में दिखने लगा है। कल सैकड़ो की संख्या में वार्ड 02 के पार्षद प्रतिनिधि अपने समर्थकों को साथ अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल।वही कल धनबाद में राहुल गांधी का आगमन पर शनिवार को वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान एवं बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि 4 फरवरी को राहुल गांधी के आगमन पर महुदा में सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस से जुड़ेंगे।

इसके पूर्व छाताबाद से एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस मासूम खान एवं जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए महुदा पहुंचेगी।जहां राहुल गांधी का अभिनंदन के साथ-साथ सैकड़ो लोग उनके उपस्थिति में कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे. मासूम खान ने कहा कि आज देश में एकता अखंडता एवं संप्रभुता खतरे में है. भाजपा के द्वारा जिस दिशा में देश को ले जाया जा रहा है वह काफी खतरनाक है।।देश में अमन पसंद नागरिक भयभीत है. देश को बचाने के उद्देश्य से राहुल गांधी मजबूती के साथ खड़े होकर न्याय यात्रा पर चल पड़े हैं।

तानाशाह इस यात्रा का जमकर विरोध कर रहा है। राहुल जी को प्रताड़ित किया जा रहा है उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. मंदिरों में जाने से रोका जा रहा है. उनकी लोकसभा सदस्यता तक समाप्त कर दी गई थी राहुल जी ने हर प्रताड़ना को मुस्कुरा कर सहा बिना रुके आगे बढ़ते रहे। उनके साथ आज पूरे देश को मजबूती से खड़ा होने की जरूरत है। राहुल जी के इस मुहिम और उनके मजबूत इरादों ने मुझे प्रेरित किया।मैं कांग्रेस पार्टी से जुड़कर इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहता हूं ताकि देश में एकता और अखंडता संप्रभुता बची रहे।


वही बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा है कि राहुल गांधी के न्याय यात्रा से पूरे भारत में एक अलग अलख जगी है. कांग्रेस 2024 में मजबूती के साथ आएगी। कांग्रेसी ही देश चला सकती है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *