धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ में कई यूनियनों की सदस्यता को छोड़ सैकड़ो मज़दूर शामिल हुए…

बाघमारा (BAGHMARA) बरोरा स्थित धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की कार्यालय में आहूत पूर्ण कार्यसमिति की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष देवनाथ चौहान की अध्यक्षता में संम्पन हुई। बैठक का संचालन क्षेत्रीय सचिव नंदराम दुसाद ने किया।बैठक में संघ के धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बरोरा प्रक्षेत्र के प्रभारी मोहन लाल महतो, बी एम एस के बोकारो जिला उपाध्यक्ष संत चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी23 जुलाई को भारतीय मज़दूर संघ का 70वाँ स्थापना दिवस सभी शाखा कार्यालय, कोलियरी कार्यालय में झंडोत्तोलन करने और28 अगस्त को पर्यावरण दिवस पर फलदार बृक्ष लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में यूनियन में शामिल होने वाले मज़दूरों को माला पहनाकर संघ की सदस्यता ग्रहण करायी गयी

सदस्यता लेने वालों में प्रमोद कुमार सिंह, मनीष पातर, श्रीराम मुंडा, रितेश कुमार, दिलीप कुमार चौहान, सुधीर कुमार राम, बिक्की कुमार, कालीचरण चौहान समेत दर्जनों मज़दूर शामिल है।बैठक में घनश्याम नोनिया, सत्यवान कुमार, जितेंद्र पासवान,दौलत महतो, अनूप चौहान, यू सी मिश्रा, प्रशांत कुमार सिंह, कार्तिक रविदास, नारायण महतो, संजय पासवान, राजेन्द्र कुमार, इंद्र कुमार कश्यप, कालीचरण चौहान, जगरनाथ पोद्दार आदि उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *