झरिया(DHANBAD) जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक दल छोड़ दूसरे दलों में शामिल होने की कवायद तेज हो गई है.इस क्रम में मंगलवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौरा न्यूज क्वार्टर स्थित सामुदायिक भवन में रघुकुल यूथ ब्रिगेड मिलन समारोह का आयोजन किया गया,
यह मिलन समारोह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज के भौरा प्रतिनिधि सुबोध सिंह, जनता मजदूर संघ असंगठित मोर्चा के अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह और जनता मजदूर संघ असंगठित मोर्चा सचिव चंदन महतो के नेतुत्व किया गया,मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष सिंह पहुंचे,
भौरा रघुकुल यूथ ब्रिगेड एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष सिंह का स्वागत सह अभिनंदन 51 किलो का माला पहनाकर किया,जिसमें अलग-अलग दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले सैकड़ों लोगो को हर्ष सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया,और पुन: झरिया विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के वर्तमान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को जीताने का निर्णय लिया. इस मिलन समारोह में हजारों की संख्या में युवा,महिलाएं एवं पुरुष पहुंचे,
हर्ष सिंह ने कहा कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के नेतुत्व में झरिया विधान सभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है,और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया विधान सभा के बेरोजगारी को रोजगार देने में सक्षम है,इस लिए आज बेरोजगारी युवक कांग्रेस पार्टी में अस्त व्यस्त रहते हुए झरिया विधायक और कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे है,,
झरिया से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट…
