दुगदा थाना व बोकारो ओपी में होली मिलन समारोह व शांति समिति की बैठक हुई आयोजित…

दुग्दा(DUGDHA) दुगदा थाना तथा बोकारो झरिया ओपी थाना में होली मिलन समारोह तहथा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली मनाने को लेकर जिला प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करने और आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने जोड़ दिया।

वही किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्थानीय थाना प्रभारी को तुरंत सूचना देने की बाते कही । वही स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडे ने शांति समिति में पहुंचे सभी स्थानीय ग्रामीणों से निवेदन करते हुए कहा कि होली एक हरसो उल्लास एवं रंग का त्यौहार है.

जिसे आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाए एवं मेरा आप सभी से अनुरोध है। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडे चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार ,बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास सिंह ,मुखिया चंदन सिंह, भाजपा नेता कमलेश दसोंदी समाजसेवी मंटू माथा ,गोपाल सिंह, अर्जुन रजक ,वीरू महतो, संतन सिंह, मनोज दास, ब्रह्देव हेंब्रम देवंती देवी इत्यादि दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए दुग्दा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *