बच्चा चोर की अफवा सुन आदिवासी इलाका पहुँची पुलिस पर हमला वाहनों मे तोड़फोड़

आसनसोल( ASANSOL)आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत ब्लु फैक्ट्री आदिवासी इलाके मे देर रात बच्चा चोर पकड़े जाने की अफवा जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई, जिस अफवा को सुन आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुँच गई, वहीं पुलिस को देख आदिवासी समाज के लोग भड़क गए और उन्होने अचानक से पुलिस के ऊपर हमला कर दिया,

उनके ऊपर पत्थर बाजी भी की जिस पत्थर बाजी मे कई पुलिस कर्मी घायल तो हुए ही साथ मे पुलिस भेन को भी काफी नुकसान हुआ, वहीं पुलिस ने इलाके के कुछ युवकों को भी अपने हिरासत मे लिया है, मौके पर पहुँचे तृणमूल पार्षद उतपल सिन्हा ने बताया की रात के समय आदिवासी इलाके के लोगों ने बच्चा चोर के सक मे कुछ युवकों को पकड़ कर रखा था, जिस खबर को सुन पुलिस आदिवासी इलाका पहुँची थी,

पुलिस को देख आदिवासी समाज के कुछ लोगों को समझ नही आया और भूल सोंच समझ के कारण उन्होने गुस्से मे आकर पुलिस के ऊपर हमला कर दिया, वहीं इस मामले मे डीसी सेन्ट्रल ने कहा की रात करीबन नौ बजे नॉर्थ थाना पुलिस की पेट्रोलिंग भेन को खबर मिली थी की आदिवासी इलाके मे कुछ हुआ है जिसको लेकर वह आदिवासी इलाका पहुँची उसी दौरान पुलिस पर हमला हुआ है, पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया है मामले की जाँच चल रही है

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *