पाकुड़(PAKUD): यह वाकया दोपहर 2:45 पर हुई है। घटना की खबर सुनकर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और ट्रेनी डीएसपी अजीत आर्यन, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ईवीएम वेयरहाउस पहुंचकर घायल हवलदार को सदर अस्पताल लेकर आए ।
सदर अस्पताल में गोली से घायल रघु मुर्मू का इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।मृत हवलदार साहिबगंज जिले के वरहेट पेटकसा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ।घटना की खबर सुनकर मृत हवलदार के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।
एसडीपीओ ने बताया कि मृत हवलदार ने स्वयं अपनी सर्विस आर्म्स से खुद गोली मार ली है। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद बॉडी का पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है ।
घटना को लेकर हर बिंदु पर जांच की जा रही है ।उनकी पत्नी के द्वारा बताया गया है कि वे दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच करेगी।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
