नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर धनबाद में किया गया हवन पूजन…बीजेपी नेता मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व में हुई पूजा…

धनबाद (DHANBAD)भाजपा नेता मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व में आज दिनांक 9 जून 2024 को भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के तीसरे शपथ समारोह कार्यकर्म से ठीक पहले सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित होकर हवन का कार्यकर्म किय.सभी देवी देवताओं का आह्वान करते हुए प्रार्थना किया की प्रधानमंत्री जी का सभी संकल्प पूर्ण हो.यह हवन कार्यकर्म स्टील गेट स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किया गया.

मुकेश पाण्डेय ने कहां की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प सब का साथ सबका विकास हो यही लक्ष्य है. अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर जिस तरह से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से सभी जाति सभी धर्म को समानता से विकास करने का जो संकल्प लिया है ये जग जाहिर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजना को पहुंचाने में जो लक्ष्य की प्राप्ति की है इसके लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका आभारी है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा के कार्यकर्त्ता में काफी उत्साहित थे .हवन कार्यक्रम में पंडित बिनोद तिवारी. उतम जी.विकाश जी.सुनील कुमार.प्रवीण मिश्रा.सुबीर साव.अशोक रवानी.संकर सोनार. निमई दत्ता.बबलू सिंह.पप्पू साव. उमाशंकर वर्णवाल. विश्वजीत पांडेय. टिंकू मोदी.नवीन झा.कमलेश जी. घनश्याम शर्मा.इत्यादि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

NEWS ANP

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *