हरेन्द्र सिंह ने असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


धनबाद(DHANBAD)असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और प्रारंभिक स्तर पर कैंसर से निदान के उद्देश्य से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर टुंडी प्रखण्ड के कदैयाँ पंचायत भवन में मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देना और प्रारंभिक चरण में इसके निदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना था।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और असर्फी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने सामुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।
हरेन्द्र सिंह ने कहा, “स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य मकसद यह है कि हम लोग समय पर बीमारी का पता लगाएं, ताकि उसका सही समय पर इलाज किया जा सके। विशेष रूप से कैंसर जैसी घातक बीमारी की जागरूकता बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इसके प्रारंभिक चरण में निदान से ही इसे प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है।”

मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के शिविर गांव के लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं, जहां वे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कैंसर समेत रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (Sp02), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य जैसी अन्य कई बीमारियों की जांच की गई और विशेषज्ञों ने परामर्श भी दिया। शिविर के अंत में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जागरूक किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *