गुजरात के निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने झरिया के कई छोटी बड़ी वाहन मालिकों को लगाया लाखों की चुना, पीड़ित लोगों ने लगाया क्षेत्रीय थाना से न्याय की गुहार।

झरिया(JHARIYA) झरिया थाना अंतर्गत बनियाहीर निवासी इंद्रजीत सिंह सहित कई वाहन मालिक मंगलवार को झरिया थाना पहुंच लगाया न्याय की गुहार। लोगों ने बताया कि सात माह पहले गुजरात के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी हमलोगों का चारपहिया वाहन व भारी वाहन किराए पर लिया। कुछ माह तक किराया दिया। पर अब किराया का भुगतान नही कर रहा है। बताया कि स्कोर्पियो, हाइवा, थार, हाल पैक, जेसीबी सहित कई वाहन क्षेत्र के वाहन मालीक से एग्रीमेंट करा कर किराया पर लिया। करीब तीन माह से किराया का भुगतान नही करने से हमसब वाहन मालिक परेशान है।

बैंक का क़िस्त नही देने पर हमलोग मानसिक रूप से परेशान है। वही इंद्रजीत ने बताया कि किस तरीके से वाहन फाइनेंस हुआ है। किस जगह से वाहन खरीदा गया है। कुछ जानकारी नही है। यह सब मोहलबनी के राज दत्ता ने हमलोगों को लालच देकर कराया है। कहा कि गुजरात की एक कंपनी को वाहन की आवश्यकता है। वंही वाहन का क़िस्त बैंक में जमा कर देगा। साथ ही साथ वाहन मालिक को राशि भी देगा। हमलोग करीब पचास लोगों के नाम से करीब 200 वाहन जिसमे हाइवा, जेसीबी, हालपैक , थार, स्कोर्पियो सहित कई भारी वाहन शामिल है। झरिया थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच किया जाएगा।


NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *