झरिया(JHARIA): देश में GST बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर 22 सितम्बर को सूर्योदय के साथ ही अगला जनरेशन रिफार्म्स लागू हो जाएंगे। जिस पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि देश आज प्रगति की दिशा में चल रहा है, केंद्र सरकार के द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिससे आम लोगों को विभिन प्रकार के टैक्स देने से राहत मिलेगी लोगो को अपनी चाहत को दबाना नहीं होगा, टैक्स बोझ कम होने से लोगों को अपनी पसंदीदा चीजों को लेने में सहूलियत होगी। यह आत्म निर्भर भारत की ओर एक व्यापक कदम है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

