गोविंदपुर पुलिस ने अवैध बालू लदे पांच वाहनों को किया जब्त

धनबाद:(DHANBAD)गोविंदपुर: एनजीटी के रोक के बावजूद धनबाद जिले के विभिन्न जगहों से अवैध बालू का कारोबार फल फूल रहा है।इसी क्रम में बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापेमारी जारी है ।

बताया जाता है कि सहराज के समीप गोबिंदपुर पुलिस ने पांच बालू लदे वाहनों को जब्त किया है।इनमे चार ट्रैक्टर है और एक 407वाहन शामिल है।

आपको बता दें कि एनजीटी के रोक के बावजूद भी प्रत्येक दी और रात सिजूआ एवं बेजड़ा बरकार नदी घाट में अवैध बालू का बाजार रौशन होता है।ऐसे में सवाल उठता है कि जब प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है फिर भी बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश क्यों नहीं लग रहा है ? सूत्रों अनुसार, रात के अंधेरे में सेकडो हाईवा , ट्रेक्टर और 407 वाहन में अवैध बालू का करोबार होता है..

NEWS ANP के लिए गोविंदपुर से गोवर्धन की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *