GOOD NEWS: धनबाद के लिए एयरपोर्ट की मांग को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने सेंट्रल सिविल एविएशन मंत्री नायडू से की मुलाकात..

धनबाद के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर धनबाद लोकसभा क्षेत्र की मांग को लेकर नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो (Dhullu mahto)मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री (central civil aviation minister) राममोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात कर स्मार पत्र सौंपा और धनबाद के लाखों लोगों के जनभावना का ख्याल करते हुए धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग की

इस दौरान चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने नजदीकी एयरपोर्ट दुर्गापुरी की दुरी का जिक्र किया जिसपर सांसद ढुल्लू महतो ने भारत के मानचित्र पर धनबाद और एयरपोर्ट के जरूरत की ख़ास वजह भी बताया l सांसद ढुल्लू महतो ने कहा धनबाद में IIT, CIMFER, BIT, BCCL, जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान है एयरपोर्ट होने से प्रख्यात शिक्षकों, एवं वैज्ञानिको, डॉक्टरों का आने जाने से धनबाद सहित आसपास के कई जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा धनबाद के प्रसिद्ध व्यवसायियों के व्यवसाय में सुगमता आएगी लोगों के रोजगार के अवसर सृजित होंगे… केंद्रीय मंत्री ने इस पर पहल करने का आश्वासन दिया …

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *