झारखंड से पाखंडी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए कमर कस लें….अमर कुमार बाउरी..

रांची(RANCHI) भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व समरेश सिंह जी की पुत्रवधु डॉ परिंदा सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मंचस्थ नेतागण ने सभी को पार्टी का पटका एवम पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी को 8980808080 नंबर पर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई।
प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में गोड्डा की श्रीमती निक्की राय ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने एवम धन्यवाद ज्ञापन बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया।
मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ,पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,बोकारो जिला महामंत्री जयदेव राय,पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिका खवास,पंचानन महतो,पंकज शेखर,राजीव चौबे ,अशोक शर्मा,प्रदीप मांझीएवम अन्य उपस्थित थे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में वनमाली दत्ता, देबू पाल,संजय प्रमाणिक,लालमोहन शर्मा, चित्त मोदक,अक्षय मिश्रा, मो पिंटू, मो अशफ़ाक,विष्णु हालदार,सुरजीत मोदी,राकेश महथा, अंबुज मंडल,रीना सिंह, पुष्पा मंडल,अर्चना कुमारी,प्रेमलता कुमारी,सीमा सिंह, मीता सिन्हा,सरिता सिन्हा,आशा देवी,कुसुम देवी,रीना हांसदा,आकाश प्रमाणिक,आशीष रंजन गोप, मंटू अड़ी,आलोक कुमार,संजय कुमार,तीरथ गोप,आनंद गोप,गिरीश महतो, निमाई सिंह सहित सैकड़ों शामिल हैं।

मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने सभी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं बल्कि पारिवारिक सोच की पार्टी है।
कहा कि स्व समरेश सिंह जी का पार्टी से पुराना नाता रहा है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लौट के आने वाले को वही सम्मान देती है।आज परिंदा सिंह के पार्टी अपने परिवार में लौटने से जितनी खुशी उन्हे है उतनी ही खुशी भाजपा को है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त भारत, आत्म निर्भर भारत बन रहा। जिसे रोकने केलिए दुनियां की ताकतें लगी है। दुनियां के चौधरियों को परेशानी हो रही।
कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी साकार हो रही।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्म निर्भर भारत,स्वाभिमानी भारत बनाने केलिए देश की जनता तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने केलिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि एक भारत , श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सबका साथ, सबका प्रयास आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि परिंदा जी के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी ।भाजपा 2024में झारखंड की 14लोकसभा सीट एवम विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी। बोकारो के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी।
कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण केलिए संकल्पित है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि परिंदा जी के मन में भाजपा बसती थी।आज यह सरकार हुआ।जो मन में था वह अब सामने आ गया।
उन्होंने कहा कि स्व समरेश सिंह जी के प्रति पूरा झारखंड कृतज्ञ है। अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि परिंदा सिंह के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी। इनके अनुभव,और क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

परिंदा सिंह ने भाजपा केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज एक दल में नही बल्कि परिवार में लौटी हूं। जहां बाबूजी(स्व समरेश सिंह)जी के सपनो को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।
कहा कि मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने केलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के साथ संकल्प को पूरा करने में तत्पर रहूंगी।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *