झारखंड की चार महिला खिलाड़ी ईस्ट जोन क्रिकेट टीम में चयनित…

रांची( RANCHI):बीसीसीआई के द्वारा संचालित एक दिवसीय महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में घोषित ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी अश्विनी कुमारी (उप कप्तान), देवयानी, रितु कुमारी एवं दुर्गा मुर्मू का चयन हुआ है।

वही झारखंड टीम की फिजियो पूजा दत्ता को भी टीम के साथ जोड़ा गया है। इसकी जानकारी जेएससीए  के संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने दी उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से बड़ौदा में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ईस्ट जोन की टीम रविवार को रवाना हो गई।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जेएससीए  के अध्यक्ष संजय सहाय ,सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंहा, कोषाध्यक्ष राजीव बधान सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

NEWS ANP के लिए रांची से V.N Singh की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *