रांची(RANCHI):झारखंड में इंडिया गठबंधन का फार्मूला तय हो गया है जल्दी सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी फार्मूले सात,पांच,एक,एक का है। यानी 7 सीट कांग्रेस 5 सीट झामुमो, एक सीट राजद और एक सीट वामदल को मिलेगा हालांकि एक सीट को लेकर अभी भी झामुमो व कांग्रेस में सहमति बनने का प्रयास चल रहा है वही सीट है लोहरदगा की मिल जाती है तो झामुमो कांग्रेस में 6-6 सीट का बंटवारा होगा।
वही फार्मूले पर हेमंत सोरेन से भी राय ली गई बताया गया कि झामूमो इस बार कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी फिलहाल कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में झारखंड के प्रत्याशियों की घोषणा अभी तक नहीं की है दूसरी ओर एनडीए गठबंधन द्वारा 14 में से 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है चतरा व धनबाद से भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की नहीं की है वहीं गिरिडीह सीट आजसू को मिला है।
झामुमो- राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम
कांग्रेस- रांची हजारीबाग धनबाद खूंटी पलामू गोड्डा और लोहरदगा
राजद- चतरा और रामदल कोडरमा
NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..
