पूर्व PM राजीव गांधी के हत्यारे की हार्ट अटैक से मौत…

चेन्नई(CHENNAI): भारत के पूर्व PM राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के हत्यारे टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन का निधन हो गया है। जेल से रिहा किए जा चुके 7 हत्यारों में से एक की बुधवार सुबह 7:50 बजे अचानक आये हार्ट अटैक से मौत हो गई।

उसे हार्ट अटैक आने के बाद चेन्नई के Rajiv Gandhi सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह राजीव गांधी के उन 7 हत्यारों में से एक था, जिन्हें 1991 में रिहाई मिल गई थी।

55 वर्षीया श्रीलंकाई नागरिक टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डीन डॉ. वी. थेरानीराजन ने बताया कि सुबह 7:50 बजे अचानक उसे हार्ट अटैक आया जिसेस उसकी मौत हो गई।

संथन का यकृत खराब था और उसका इलाज किया जा रहा था। डीन थेरानिराजन ने EMS को बताया कि संथन को बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उसे CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

संथन का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि संथन पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ और सुबह 7:50 मिनट पर उसकी मौत हो गई। रिहाई के बाद से संथन को तिरुचिरापल्ली के एक स्पेशल कैंप में रखा गया था।

चेन्नई जिला प्रशासन के अनुसार, 27 जनवरी को लीवर खराब होने के कारण संथन को तिरुचिरापल्ली के स्पेशल कैंप से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संथन के शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा और Sri Lanka भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

गौरतलब है की संथन को सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया था। संथन एक श्रीलंकाई नागरिक संथन उन सात लोगों में से एक था जिसे पूर्व PM की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद दो साल पहले 2022 में Supreme Court ने रिहा कर दिया था।

News ANP के लिए चेन्नईसे ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *