पूर्व मंत्री राजेंद्र बाबू के सपने को पूरा किया MLA पुत्र ने..2करोड़ की लागत से वीरान पड़ा PHC को किया जीर्णोद्धार..जयमंगल उर्फ अनूप की हो रहीं तारीफ़..

बोकारो (BOKARO): बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के प्रयास से भवन प्रमंडल बिभाग बोकारो द्वारा दो करोड़ 25 लाख की राशि से सिजुआ घुटवे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने चंद्रपुरा प्रखंड जनता की भावनाओ को समझा और अस्पताल नव निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया।यह अस्पताल के प्रारम्भ होने से चंद्रपुरा प्रखंड के लाखों लोगों को स्वस्थ्य सुविधा मिलेगी।

बताते चलें कि बेरमो के तत्कालीन विधायक सह स्वस्थ्य मंत्री स्व0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा 20 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिजुआ का निर्माण कराया था। अस्पताल बन कर तैयार हो गया लेकिन बाद की सरकार और विधायक द्वारा अस्पताल को शुरू कराने में रुचि नही लेने के कारण चोरों ने दरवाजे, खिड़की,टाइल्स समेत कई कीमती सामग्री की चोरी कर ली थी।जिस कारण अस्पताल भवन जर्जर हो गया।

स्थानीय जनता के मांग पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह पुनः डDMFT फंड से भवन प्रमंडल बोकारो ने निविदा देकर पुनः जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने पर पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता ने विधायक कुमार जयमंगल सिंह के प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार जताया.. साथ ही पीएचसी अस्पताल में जल्द डॉक्टर, दावा और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की

।जीर्णोद्धार कार्य में लगी बीड़ीएमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी बोकारो के संवेदक विश्वजीत झा ने बताया कि दो करोड़ 25 लाख की लागत से अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार कार्य सम्पन्न हो रहा है..

अस्पताल भवन की मरम्मती कार्य शुरू होने पर कॉग्रेस पार्टी के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने आखिरकार अपने पिता के अधूरे सपने और अपना वादा निभाया है।

उन्होंने ने पीएचसी अस्पताल के जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने पर बधाई दी…विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने चंद्रपुरा प्रखंड के जनता की भावना को समझते हुए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।बधाई देने वालो में कॉग्रेस पार्टी के बरिष्ट नेता संतन सिंह, बिमलेश सिंह,बैजनाथ कुम्हार, लखन चंद मंडल, अशोक दशोधी, राजकिशोर मंडल समेत कई अन्य लोग शामिल है।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *