धनबाद(DHANBAD) | झारखंड के पूर्व मंत्री और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री बच्चा सिंह की सोमवार की दोपहर 12:45 मिनट पर निधन हो गया.
धनबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली. बच्चा बाबू सूर्य देव सिंह के छोटे भाई थे. झरिया से विधायक रहे थे.
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सरकार में नगर विकास मंत्री बनाए गए थे. हाल के दिनों में वह बीमार चल रहे थे. अभी हाल ही में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया था. दिल्ली से लौटकर वह धनबाद आ गए थे.
रविवार को उन्हें धनबाद के
SJAS Super Specialty Hospital भर्ती कराया गया था,जहां वे सोमवार को अंतिम सांस लिए…अस्पताल में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहें ।

पार्थिव शरीर अस्पताल से अंतिम दर्शन हेतु पूर्व मंत्री के निवास स्थान सूर्यदेव नगर, सरायढेला धनबाद में पहुंचा है..

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री बच्चा सिंह को दी गई राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..मंगलवार को वाराणसी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा
आपको बता दें कि सिंह मैंशन के मुखिया सूर्य देव सिंह पांच भाई थे.पूर्व विधायक सूर्य देव बाबू समेत अब तक तीन भाइयों का निधन हो चुका है. आज बच्चा सिंह के निधन की खबर जंगल की आग की तरह फैली और उनके समर्थकों का हुजूम अस्पताल से लेकर सूर्योदय आवास तक जुट गया…मजदूर नेता बच्चा सिंह को कोयलांचल ही नहीं झारखंड में कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता था..

जब EX CM.बाबूलाल मरांडी ने डोमिसाइल नीति लाया तो 2002 में सबसे पहले अपनी ही सरकार से बगावत करने वाले बच्चा बाबू थे..तब वे नगर विकास मंत्री हुआ करते थे..आज भी धनबाद में मजदूरों के सवाल पर संघर्ष और आंदोलन में सबसे अग्रणी रहें…उनके निधन से कोयलांचल के मजदूरों और राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ा नुकसान हुआ है..

..स्व.बच्चा सिंह के निधन पर भोजपुरी परिवार शोक ब्यक्त किया
झारखंड भोजपुरी परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष मुखिया ललन सिंह की अध्यक्षता मे बेरमो डीवीसी मे पूर्व मंत्री स्व.बच्चा सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रहकर शोक मनाया गया। मुखिया ललन सिंह ने कहा कि स्व.सिंह मधुर भाषी,मिलनसार व समाज हित मे कार्य करने वाले नेता थे। भोजपुरी संघर्ष वाहिनी के झारखंड संयोजक लाखन सिंह ने कहा कि स्व.सिंह के जगह भरपाई नही की जा सकती।शोक ब्यक्त करने वाले अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के बोकारो जिला अध्यक्ष डां प्रिंस बैजनाथ, सत्य सत्येंद्र नारायण सिंह सत्येंद्र ओझा, रविंद्र सिंह, राशि नारायण सिंह, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, देवी सिंह, लाल बाबू सिंह, बिनोद सिंह, राजू सिंह, पवन सिंह, शक्ति सिंह इत्यादि भोजपुरी परिवार के सदस्यों ने शोक ब्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि दी
कोयलांचल समेत झारखंड की राजनिति में शोक व्याप्त है..जीवन पर मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता बच्चा सिंह के निधन से हर कोई दुखी हैNEWS ANP की ओर विनम्र श्रद्धांजलि..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..