बी सी सी एल के बरोरा प्रक्षेत्र के ए एम पी कोलियरी के के के सिक रेलवे साइडिंग में कार्यरत 130 सेल पीकर मज़दूरों को एच पी सी पेमेंट भुगतान हेतु…


बाघमारा (BAGHMARA) बाघमारा बी सी सी एल के बरोरा प्रक्षेत्र के ए एम पी कोलियरी के के के सिक रेलवे साइडिंग में कार्यरत 130 सेल पीकर मज़दूरों को एच पी सी पेमेंट भुगतान हेतु यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक बरोरा प्रक्षेत्र के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सेल पीकर मज़दूरों के प्रदर्शन का नेतृत्व यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुधन महतो ,बरोरा एरिया वन सचिव संतोष गोराई कर रहे थे। सेल पीकर मज़दूरों के जोरदार प्रदर्शन के दौरान मुख्यमहाप्रबंधक ने एटक यूनियन को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।वार्ता में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुधन महतो, सचिव संतोष गोराई, मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, नर्मदेश्वर पांडेय, मटुकधारी गोराई, जगदीश रवानी, अमरेंद्र कुमार, नवल किशोर महतो, राजीव प्रसाद महतो, सुमन पांडेय

राजीव बिसियार, अरुण रवानी, संतोष रवानी, अनिल कुम्हार, मुबारक अंसारी, दीपक गोराई, दिलीप प्रजापति, समेत कई अन्य मज़दूर शामिल हुए वही प्रबंधन की ओर से मुख्यमहाप्रबंधक पीयूष किशोर, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक प्रशासन हेमंत कुमार हेना, क्षेत्रीय प्लांनिग ऑफिसर्अभिजीत पाल मुख्यरूप बैठक में शामिल हुए।

बैठक में यूनियन की ओर से के के सिक रेलवे साइडिंग में कार्यरत130 सेल पीकर मज़दूरों को पेमेंट के साथ एच पी सी भुगतान करने की मांग रखी गई।प्रबंधन ने आगामी 7 अगस्त तक 130 मज़दूरों को एच पी सी पेमेंट भुगतान ठेका कंपनी द्वारा करा देने की बाते कही अगर ठेकेदार पेमेंट नही करता तो प्रबंधन ठेकेदार को कार्य से टर्मिनेट कर देगी।वार्ता के बाद मज़दूरों में हर्ष देखा गया।मजदूरों ने पटाखे उड़ाकर खुशी मानयी।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *