राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद के पांच खिलाड़ियों को मिला 2 स्वर्ण और 2 कास्य पदक

सिंदरी (SINDRI) । राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धनबाद के पांच खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक और कास्य पदक मिला।
15वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक उज्जैन मध्य प्रदेश में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। धनबाद से इस प्रतियोगिता में द राइट ट्रेक ताइक्वांडो अकादमी से 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें 2 स्वर्ण पदक और 2 कास्य पदक प्राप्त हुआ। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्राची सिन्हा और आराध्या पांडे, कास्य पदक विजेता खिलाड़ी रजत मंडल और श्रुति शर्मा हैं। अकादमी के खिलाड़ी अयान देय ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए राज्य और जिला का नाम रोशन किया है।

कोच विशाल पंडित रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर एफसीआइ के संपदा अधिकारी देवदास,भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा, भारतीय ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष तथा झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा,

महासचिव कमलेश पांडे, सचिव सुमीर शर्मा, भारतीय ताइक्वांडो संघ से अश्विनी शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बाउरी, विजय शंकर विश्वकर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यमुना कुमार पासवान, रेफरी ज्योति कुमारी,रोनित सिंह,सुमित शर्मा, उदय कुमार पंडित सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह कार्यक्रम में दिया मंडल, आरुषि, हार्दिक, सौरभ सिंह, पुष्पा, पीयूष मौजूद रहे ।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *