चर्चित होटल के पांच अधिकारियों पर FIR : महिला कर्मी से शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने की जांच.. सीसीआर DYSP ने मामले की तफ्तीश..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद के धनसार स्थित एक होटल में कार्यरत एक महिला ने होटल के प्रबंधक समेत पांच लोगों पर शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न व बिना कारण नौकरी से निकालने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी के आलोक में रविवार को सीसीआर डीएसपी,महिला थाना प्रभारी के साथ जाँच करने होटल पहुंचे. डीएसपी ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसके आलोक में जाँच की जा रही है. जाँच में जो भी न्यायिक प्रक्रिया है उसके अनुसार हरेक बिंदु पर जाँच की जा रही है.

इधर पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने होटल के प्रबंधक समेत पांच लोगों पर शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न व बिना कारण नौकरी से निकालने के मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस की टीम भले ही जाँच करने पहुंची है पर होटल प्रबंधन जाँच प्रक्रिया में कॉरपोरेट नहीं कर रही. इधर समाजसेवी विकास वाल्मीकि ने पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *