Exit Poll : झारखंड में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें…

झारखंड(JHARKHAND) देशभर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सात चरणों में मतदान का अंतिम फेज शनिवार को समाप्त हो गया। 4 जून को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं।

इससे पहले India Today-एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के नतीजे बता रहे हैं कि झारखंड में इस बार NDA को 2019 के चुनाव की तुलना में तीन से छह सीटों तक का नुकसान हो सकता है।

पिछले चुनाव में NDA ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार उनके खाते में आठ से दस सीटें ही जाती दिख रही हैं। हालांकि, इन आंकड़ों के अनुसार ओवरऑल Exit Poll को अब भी ‘INDIA‘ गठबंधन की तुलना में बढ़त दिख रही है।

इस एग्जिट पोल के नतीजे के अनुसार BJP को 8 से 10 और उसकी सहयोगी पार्टी AJSU को एक सीट पर जीत हासिल हो सकती है।

कांग्रेस को 2 से 3 और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को भी 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस Exit Poll के अनुसार ‘अन्य’ यानी निर्दलीय को भी एक सीट मिलने का अनुमान है।

इस Exit Poll में वोट शेयरिंग के हिसाब से भी NDA को 1.6 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है। 2019 के चुनाव में NDA की वोट शेयरिंग 51.6 प्रतिशत थी। Exit Poll में इस बार वोट शेयरिंग का प्रतिशत 50 हो सकता है।

दूसरी तरफ ‘INDIA’ गठबंधन की वोट शेयरिंग में करीब 11 प्रतिशत का उछाल दिखाया गया है। पिछले चुनाव में JMM और कांग्रेस को मिलाकर कुल वोट प्रतिशत 30 था, जबकि इस बार इनका वोट प्रतिशत 41 पर पहुंचने का अनुमान है।

NDTV की ओर से विभिन्न Exit Poll के आधार पर जो अनुमान व्यक्त किया गया है, उसके अनुसार NDA को कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है। 2019 की तरह इस बार भी NDA को 14 में से 12 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

हालांकि, यह केवल अनुमान के आधार पर जारी किए गए आंकड़े हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे कैसे होंगे, यह 4 जून को ही पता चल पाएगा, जब वोटों की गिनती होगी।

NEWS ANP के लिए झारखंड से ब्यूरो की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *