यूपी में चुनाव आयोग ने 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया, तुरंत पदभार ग्रहण करने का आदेश…

यूपी(UP) उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने चार पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साल 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पी.वी. रामाशास्त्री को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन बनाया गया है। 1990 बैच के आईपीएस एस.एन. साबत को पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी बनाया गया है। अभी वे पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन की जिम्मेदारी देख रहे थे।

किसे कहां मिली तैनाती

1992 के आईपीएस आनन्द स्वरुप को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। वहीं, 1996 बैच के डा० एन. रविन्दर को अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक केजीएसओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी अधिकारियों को तुरंत अपना पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। MK

NEWS ANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *