सिंदरी में भारत बंद का असर: निजी स्कूलों ने की छुट्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए शामिल, बंद शत प्रतिशत सफल….

सिंदरी(Sindri) धनबाद-: अनुसूचित जाति और जनजाति को दी जाने वाली आरक्षण में कृमि लेयर (क्रोनोलॉजिकल लेयर) बनाने के विरोध में आज भारत बंद का आयोजन किया गया। इस बंद का सिंदरी में व्यापक असर देखने को मिला यहां सभी प्राइवेट शिक्षा संस्थाएं, बाजार, दुकानें, पोस्ट आफिस, बैंक,एल आई सी पूर्ण रूप से बंद रहा। बंद पूरी तरह सफल रहा।

शहर के निजी स्कूलों ने एहतियात के तौर पर आज की छुट्टी घोषित कर दी थी ।जिससे छात्रों को स्कूल नहीं जाना पड़ा। इसके अलावा, बंद के मद्देनजर शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों और बाजारों की गतिविधियाँ भी प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को पुरी तरह चौकस देखा गया।

बंद का समर्थन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इस कदम की आलोचना की है।

समर्थकों का कहना है कि कृमि लेयर की योजना से अनुसूचित जाति और जनजातियों के अधिकारों पर असर पड़ेगा और इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। बंद के कारण शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा रहा।


सिंदरी में जे एम एम के रामू मंडल, मलय चंद्र महतो केन्द्रीय समिति सदस्य झाःकोःमःयूनियन सह जिला उपाध्यक्ष झामुमो किसान मोर्चा धनबाद, आरजेडी के मुनेश्वर यादव, एमसीसी के सुरेश प्रसाद, कांग्रेस के अजय कुमार के नेतृत्व में बंद सफल बनाया गया। बंद को सफल बनाने में बुधन राम, भोला पासवान, राजेश पासवान, रबिंद्र प्रसाद तुरी, अजय दास,शिव पुजन राम, त्रिभूवन चौधरी, लाल मोहन पासवान, गणेश पासवान,गोलू पासवान,गोलू पासवान,तथा अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी रही।


बंद समर्थकों को सुबह से दुकानों, प्रतिष्ठानों को बंद कराते देखा गया।बंदी को लेकर कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *