
जामताड़ा(JAMTARA):– कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा और राहुल गांधी के बीच गंभीर वार्ता हुई है। इसमें संथाल परगना के लोकसभा और जामताड़ा के विधानसभा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बात की जानकारी जिला अध्यक्ष ने मीडिया को दी है। वैसे में जामताड़ा के विधानसभा सीट से इरफान अंसारी और गोड्डा संसदीय सीट से फुरकान अंसारी को पार्टी के कठोर मापदंड का पालन करना पड़ेगा। इसके लिए बाप-बेटे को लोहे का चना चबाना पड़ेगा।
दरअसल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार की शाम जामताड़ा होते हुए धनबाद की ओर राहुल गांधी का काफिला प्रस्थान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा की अगुवाई में हजारों की कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर घंटों तक खड़े थे। जहां राहुल गांधी नहीं रुके। लिहाजा जिला अध्यक्ष की मुलाकात धनबाद कैंप में उनसे हुआ। जहां दुमका लोकसभा सीट, गोड्डा लोकसभा सीट और जामताड़ा जिला के जामताड़ा और नाला विधानसभा सीट को लेकर गंभीर हुई।
उन्होंने जिला अध्यक्ष से लगभग 10 मिनट तक गोविंदपुर स्थित लटानी के समीप स्थित कैंप में चर्चा की। यह चर्चा कई मायने में महत्वपूर्ण है। जिसका दूरगामी परिणाम चौंकाने वाला हो सकतें है। मुलाकात के बाद जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने जामताड़ा में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि समय के अभाव से वह जामताड़ा में लोगों से मुलाकात नहीं कर सके। इसका उन्हें खेद है। उन्होंने इसके लिए जिला वासियों से माफी मांगी है।
साथ ही उन्होंने संदेश दिया कि यहां के लोगों का प्यार शुरू से कांग्रेस को मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने यहां के लोगों से कांग्रेस के प्रति अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। जल्द ही कमेटी की बैठक कर इस पर चर्चा होगी और लोगों को शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त निर्देश के तहत टास्क दिया जाएगा।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट…