दुगदा दक्षिणी पंचायतों 15 वें वित आयोग मद से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण…

बोकारो(BOKARO) चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन उप प्रमुख रिंकी देवी ने गुरुवार को चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा पश्चिमी व दुगदा दक्षिणी पंचायतों 15 वें वित आयोग मद से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण कर किया। दुगदा पश्चिमी के बड़की टांड गांव में जेहराथान व सोलर युक्त पानी टंकी का उदघाटन प्रमुख चांदनी परवीन,उप प्रमुख रिंकी देवी, मुखिया रेणु देवी, पंसस मंजु देवी ने नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

वहीं प्रमुख चांदनी परवीन उपप्रमुख रिंकी कुमारी पंसस ललित लहरें ने दुगदा दक्षिणी पंचायत के प्रेमनगर पहाड़ी में महेंद्र महतो के घर सामने जल मीनार व फाइबर ब्लाक वहीं एफ टाइप कालोनी में गणेश साव के घर के सामने सोलर युक्त जल मीनार का उदघाटन किया। इस अवसर पर प्रमुख चांदनी परवीन ने कहा कि विकास योजनाओं को पंचायतों में उतारा जा रहा है। ग्रामीण अपने जन समास्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रखंड कार्यालय में रखें।

उन समस्याओं शीघ्र समाधान होगा। इस अवसर पर वार्ड सदस्य शकुंतला देवी, गुंजा शर्मा, अंजु देवी, नेहा देवी, शर्मीला देवी, गीता देवी, रेखा देवी, संजू देवी, उप मुखिया चन्दा देवी, ममता देवी, भरत महतो ,विनोद तुरी, पप्पु कुमार, भरत झा, पप्पु मंडल, भरत वर्मा, कमलेश चौधरी, गौतम सिंह सुमन सिंह, समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *