DU की छात्रा का वीडियो वायरल: HOD और प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल…

DU की छात्रा का वीडियो वायरल: HOD और प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल…

नई दिल्ली(NEW DELHI): दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा चित्रा राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने विभागाध्यक्ष (HOD) और प्रोफेसर्स के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का दावा है कि HOD उसे प्रोफेसर के कमरे में जाने के लिए कह रहे थे, जबकि उसने साफ इनकार कर दिया। वीडियो में छात्रा कहती नजर आ रही हैं कि वह किसी भी प्रोफेसर के कमरे में नहीं जाएगी और किसी से भी भीख नहीं मांगेगी।

चित्रा ने वीडियो में बताया कि यूनिवर्सिटी में कुछ प्रोफेसर्स छात्रों को इस आधार पर नंबर देते हैं कि वे कितनी देर उनके कमरे में समय बिताते हैं। उनका कहना है कि HOD ने उनसे कहा कि जिस प्रोफेसर के खिलाफ उन्होंने वीडियो बनाया है, उसके कमरे में जाकर बात करें और सारे वीडियो रील्स डिलीट कर दें। छात्रा ने इसे धमकी बताया और कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर कई बच्चे 40-40 नंबर पाने के लिए “बिक गए” हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एडमिट कार्ड रोक दिए गए और कुछ छात्रों ने HOD के सामने गवाही देकर उनके खिलाफ पेश होकर स्थिति को बदला। चित्रा ने कहा कि इस वीडियो को देखकर लोग समझें कि DU में जो रिस्पेक्ट और स्टेटस था, वह खत्म हो चुका है और यूनिवर्सिटी गुंडों के नियंत्रण में चल रही है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने DU प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर छात्रा को कोई नुकसान हुआ तो उसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय होगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *