केंदुआडीह मामले में सीएम के द्वारा CS के नेतृत्व में टीम भेजने पर MLA राज ने जताया आभार..सोशल मीडिया पर लिखा. था “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि.”…

केंदुआडीह मामले में सीएम के द्वारा CS के नेतृत्व में टीम भेजने पर MLA राज ने जताया आभार..सोशल मीडिया पर लिखा. था “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि.”…

धनबाद(DHANBAD): केंदुआडीह थाना अंतर्गत राजपूत बस्ती में लंबे समय से जारी गंभीर गैस रिसाव की समस्या को लेकर मैंने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह विषय पूरी दृढ़ता के साथ उठाया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से भेंट कर आम जनता एवं रैयतों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित स्थल पर उच्च स्तरीय जाँच दल भेजे जाने की मांग की।
गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होते ही 03 दिसंबर 2025 को मैं स्वयं केंदुआडीह राजपूत बस्ती पहुँचा, प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

मेरे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप, मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आज झारखंड के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, राजस्व सचिव,खान सचिव केंदुआडीह पहुँचकर स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी, सीएमडी, एवं जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनता की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, रैयतों को उनका विधिसम्मत अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा तथा इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकारें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी।
तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से गैस रिसाव पर नियंत्रण, प्रभावित लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस, व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
मैं केंदुआडीह सहित सम्पूर्ण धनबाद की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि आपकी सुरक्षा, अधिकार और जीवन की रक्षा के लिए मैं प्रत्येक स्तर पर निरंतर एवं दृढ़तापूर्वक संघर्ष करता रहूँगा।

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *