डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्मानित…

धनबाद (DHANBAD)78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी व अन्य विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इसमें डीएसपी मुख्यालय 2 श्री संदीप कुमार गुप्ता, डीएसपी श्रीमती अर्चना स्मृति खलको, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रवींद्रनाथ ठाकुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के डॉ प्रभात कुमार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरकाबाद की अनीता टुडू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी की पुष्पलता कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केन्दुआडीह की रीता कुमारी, स्वास्थ्य सहिया सजदा खातून, सहायक अवर निरीक्षक बिरसा उरांव, ओम प्रकाश साव, रामकुमार सिंह, नजारत शाखा के नकुल महतो, एनआइसी के सुनील कुमार, समाज कल्याण कार्यालय की हेमा कुमारी, पंचायती राज कार्यालय के निर्मल कुमार रजवार तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के टिंकू चंद्र दाँ को सम्मानित किया गया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, डीडीसी श्री सादात अनवर, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *