दर्जनों युवकों ने थामा मासस का दामन, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सभी को माला पहनाकर किया स्वागत…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।निरसा विधानसभा अंतर्गत मुगमा शिवडंगाल में शुक्रवार को मासस द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में युवकों ने विभिन्न पार्टीयो को छोड़कर मासस का दामन थामा। सभी युवकों को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।

मिलन समारोह के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि मासस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। अगले माह धनबाद में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस तरह युवकों को पार्टी से जुड़ना काफी पोजेटीव दिखाई पड़ रहा है। हमलोग इस बार लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी को विजय बनाना है

और भाजपा के खिलाफ गोलबंद होकर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा शिकस्त देना हैं मौके पर जिप सदस्य बादल बाउरी, मुखिया मनोज राउत, रोशन मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में मासस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *