दुमका प्रक्षेत्र के DIG संजीव कुमार KKM कॉलेज छात्रावास पहुंचे,छात्रों से घटना की ली जानकारी..

पाकुड़ (PAKUD)पाकुड़ में बीते शुक्रवार की देर रात शहर के केकेएम कॉलेज परिसर स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास में पुलिस और आदिवासी छात्रों के बीच हुए झड़प के मामले को लेकर पाकुड़ पहुँचे संथाल परगना दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी संजीव कुमार ने केकेएम कॉलेज के छात्रावास पहुंचे और वहां के छात्रों से घटना की विस्तृत जानकारी ली…छात्रों के द्वारा कई बिंदुओं पर उनका ध्यान आकृष्ट करवाया गया…

जांच करने के बाद डीआईजी समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और उन्होंने वहां पर जानकारी देते हुए बताया कि जो घटना घटी थी उसकी जांच की गई और जांच में छात्रों ने पुलिस के द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही…वही शुरुआती जांच में यह मामला सही पाया गया और तत्काल नगर थाना प्रभारी और इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया गया है…और जो भी पुलिस कर्मी इसमें शामिल थे उन्हें थाना से हटा दिया गया है…

उन्होंने कहा कि मामले की हर एक बिंदुओं की जांच की गई कुछ पहलू और भी है उनकी भी जांच की जा रही है…उन्होंने कहा कि थाना में दर्ज कांड की जांच को लेकर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया है…उन्होंने कहा कि मामले की हर एक पहलू पर गहनता से जांच की जाएगी और इसमें जो भी शामिल होंगे उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *