क्या सच मे आसनसोल के TMC उमीदवार ने ग्रांड होटल मे लगाया 17 लाख रूपया..?CPM नेता के सोशल मीडिया पोस्ट ने गर्म किया आसनसोल का चुनावी माहौल..!

आसनसोल (ASANSOL), पश्चिम बंगाल मे एक तरफ जहाँ चुनावी सरगर्मी जोरों पर है, इन्ही चुनावी सरगर्मी के बिच आसनसोल लोकसभा का सीट इन दिनों काफी सुर्खियों मे है, सुर्खियों मे इस लिए की आसनसोल के एक सीपीएम नेता मो. सलाऊदीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आसनसोल के तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एक मैसेज पोस्ट किया है, जिस मैसेज मे उन्होने लिखा है की तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल के ग्रांड होटल मे रह रहे थे जिस होटल मे उनके लिए दो स्वीट रूम, दो चिकित्सक जो उनके देख रेख मे 24 घंटा उपलब्ध रहते थे, इसके अलावा उनके खाने व पीने के लिए शराब मे खर्च हुए करीब 17 लाख रुपए बकाया लगाकर रखे हुए हैं, जो अबतक भुगतान नही हो पाया है,

सलाउद्दीन ने अपने फेसबुल पोस्ट पर तृणमूल उमीदवार को बाहरी बताते हुए उनको वोट नही देने के साथ -साथ इंडिया गठबंधन की सीपीएम उमीदवार जाहनारा खान को आसनसोल की जनता से वोट देकर भारी से भारी मतों से विजई बनाने की अपील की है,

सलाउद्दीन के इस फेसबुक पोस्ट पर सोसल मीडिया पर बवाल छिड़ा हुआ है, लोग शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर तरह -तरह की प्रतिकिर्या दे रहे हैं, इसी बिच कांग्रेस उमीदवार प्रसंजीत पोइतुन्डी ने लिखा है, यही कारण है की होटल मालिक को मुख्यमंत्री के मंच पर बैठाया गया था, कांग्रेस नेता ने यह भी लिखा है की आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के गेस्ट हाउस मे भी सांसद ने काफी बकाया लगा रखा है,

वहीं इस मामले मे भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा है की उन्होंने सीपीएम नेता का पोस्ट देखा है, जिन्होने एक होटल मे उनके बकाया राशि को लेकर सवाल उठाया है, उन्होंने यह भी कहा की यह तो कुछ भी नही है उनको यहाँ तक खबर मिली है की तृणमूल उमीदवार जिस वाहन पर चढ़ते थे उस वाहन का भी लगभग 18 से 20 लाख रुपए बकाया है, जो पैसे उन्होने वाहन के मालिक को नही दिए हैं,

ऐसे मे वाहन के मालिक द्वारा बकाया राशि की बार -बार मांग किए जाने को लेकर तृणमूल उमीदवार ने उस वाहन को छोड़ दूसरे वाहन को हायर कर लिया है और वह उसी दूसरे वाहन ने चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं इस मामले मे होटल मालिक ने कहा है की सोसल मीडिया पर तृणमूल उमीदवार द्वारा बकाया राशि को लेकर जो -जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वह गलत है, यह झूठी खबर है, वहीं वाहन मालिक की अगर हम बात करें तो वाहन मालिक इस मामले मे कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं…

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *