ब्रह्मर्षि समाज द्वारा मिले इस स्नेह व आशीर्वाद को सम्मान देकर निभाने का प्रयास करूँगा : ढुलू महतो…

धनबाद(DHANBAD) सहजानंद नगर धनबाद स्थित सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट सभागार में ट्रस्ट के अध्यक्ष सह धनबाद सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुरेश चौधरी जी के नेतृत्व में ब्रह्मर्षि समाज द्वारा धनबाद लोकसभा एनडीए सांसद प्रत्याशी ढुलू महतो का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया

जिसमें प्रत्याशी ढुलू महतो शामिल हुए और ट्रस्ट के अभिभावक जनों का पांव छूकर आशीर्वाद लिया इस अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज के अभिभावक जनों का मुझे सदैव मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिला है और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस संसदीय चुनाव में भी आपलोगो का आशीर्वाद मिलेगा और मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस स्नेह और आशीर्वाद का कर्ज जीवन पर्यन्त सम्मान व सेवा कर निभाने का प्रयास करूँगा lब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने ढुलू महतो के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी l

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज का इतिहास ही रहा है कि जो सत्य व धर्म के मार्ग पर चलता है ब्रह्मर्षि समाज उसका मार्गदर्शन करता है उसका सहयोग करता है इस चुनाव में भी ब्रह्मर्षि समाज का आशीर्वाद मिलेगा l

NEWS ANP के लिए धनबाद से सोनू के साथ कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *