धनबाद(DHANBAD)निरसा।कोलांचल धनबाद से उतर बिहार को जोड़ने वाला पटना इंटरसिटी ट्रेन की कुमारधुबी रेलबे स्टेशन में ठहराव की मांग लम्बे समय से होता आ रहा हैं कुमारधुबी को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता रहा है वर्तमान में कई ऐसी संस्थाएं हैं जहां हजारों की संख्या में मजदूर कार्यरत हैं जो कि उत्तर बिहार आते हैं परंतु आज तक उत्तर बिहार को लिंक करने वाला सुबह एक भी ट्रेन कुमारधुबी स्टेशन में ठहराव नहीं है जिसके लेकर कोई राजनीतिक दलों ने आंदोलन भी किए हैं परंतु अब तक ठहराव नहीं हो पाया है इन क्षेत्रों में डीवीसी,एमपीएल,एसीसीएल, बीसीसीएल,मैथन बांध और पंचेत बांध सहित कई संस्थान मौजूद है इन संस्थानों में ज्यादातर कार्य करने वाले मजदूर उत्तर बिहार से आते हैं और वर्षों से मांग होता रहा है की उत्तर बिहार को जोड़ने वाला सीधी ट्रेन दी जाए परंतु अब तक कोई सीधी ट्रेन उत्तर बिहार के लिए कुमारधुबी में ठहराव नहीं है वर्तमान में मौर्या एक्सप्रेस रात में और पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर होती है उसके बाद कोई भी ट्रेन उतर बिहार को जोड़ने वाली सीधी ट्रेन नही है,
सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर पटना इंटरसिटी का ठहराव पश्चिम बंगाल के बराकर में होती हैं और यहां के यात्री मजबूरन बराकर पहुँच कर ट्रेन पकड़ते हैं जबकि आसनशोल और धनबाद के बीच में अगर सबसे ज्यादा राजस्व किसी स्टेशन से प्राप्त होती है तो वह कुमारधुबी स्टेशन है फिर भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होती हैं।
क्या कहते हैं यात्री जब हमने कुमारधुबी रेलबे स्टेशन पहुचकर जाना तो यात्री विरेन्द्र अटल ने बताया कि कुमाहधुबी स्टेशन सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है फिर भी रेल विभाग द्वारा उपेक्षित रखा गया है रेल मंत्रालय से मांग करता हूं कि कुमारधुबी में पटना इंटरसिटी का ठहराव हो ताकि क्षेत्रवासियों को इसका सीधा लाभ मिले,
वही इस मुद्दे पर प्रो. अरुण कुमार का कहना हैं कि कुमारधुबी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है और यहां ज्यादातर मजदूर उत्तर बिहार से आते हैं परंतु आज तक उत्तर बिहार को जोड़ने वाला सीधी ट्रेन कुमारधुबी को नहीं दी गई पूर्व सांसद से लगातार मांग होती रही है थी पटना इंटरसिटी का ठहराव की जाए परंतु आज तक उपेक्षित रखा गया है और तो और वनांचल एक्सप्रेस का भी ठहराव बंद कर दी गई है वर्तमान नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो से मांग करता हूं कि सदन में इस मुद्दे को उठाएं और जल्द से जल्द पटना इंटरसिटी का ठहराव कुमारधुबी में कराई जाए।
वही इस मुद्दे पर नवनिर्वाचित धनबाद सांसद ढुलू महतो से जब हमने वार्ता की उन्होंने कहा कि पटना इंटरसिटी का ट्रेन का ठहराव कुमारधुबी स्टेशन में नहीं हो रही है जिसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णवी जी से वार्ता चल रही है जल्दी इस ट्रेन का ठहराव कुमारधुबी में होगा क्योंकि मजदूरों का दर्द हमसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है और जल्द से जल्द इस ट्रेन का ठहराव होगी।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…