Dhanbad News: सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य : ढुलू महतो…

Dhanbad News: सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य : ढुलू महतो…

धनबाद(DHANBAD): भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर झरिया विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन पाथरडीह केडीएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो, विशिष्ट अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह थे. मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे. सांसद ढुलू महतो ने कहा कि देश को सशक्त बनाना और सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य है. मोदी जी के 11 वर्षो के कार्यकाल व कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल को घर घर जाकर लोगों को बताये.

देश विश्वगुरु बनने की ओर
रागिनी सिंह ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने जा रहा है. हर तबके को उचित सम्मान मिल रहा है. विधायक राज सिन्हा ने भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी. कहा भाजपा ने परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को बंद कराया. मौके पर महानगर नगर अध्यक्ष श्रवण राय, धनेश्वर महतो, विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी, महेश पासवान, ध्रुव हरि, बाबू जैना, उचित महतो, ममता सिंह, योगेंद्र यादव के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *