धनबाद जिला कांग्रेस महामंत्री सह फर्टिलाइजर वर्कर यूनियन सह हर्ल के महामंत्री संतोष चौधरी ने सिन्दरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावा ठोका…


सिन्दरी (Sindri) धनबाद । सिंदरी विधानसभा के युवा नेता मजदूरों का मसीहा युवाओं के चहेते ,धनबाद जिला कांग्रेस महामंत्री सह फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन सह हर्ल की महामंत्री ने सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी के रूप में दावा ठोका है ।संतोष चौधरी ने धनबाद जिला के कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह के समक्ष अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपने लंबे गाड़ी के काफिलों के साथ अपनी दावेदारी पेश की संतोष चौधरी ने कहा कि सिंदरी के युवा नौजवान भाइयों को सिंदरी में ही रोजगार देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी सिंदरी के माता एवं बहनों को सुरक्षा प्रदान करना मेरी प्राथमिकता में सबसे प्रथम स्थान पर होगा।

यहां के युवा बेरोजगारों को कहीं बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा अभी भी हमारे यूनियन ने सिंदरी हर्ल में सैकड़ो युवा बेरोजगारों को मैंने रोजगार देने का काम किया है टासरा प्रोजेक्ट सिंदरी में मैं सैकड़ो युवा रोजगार देने का काम किया है मेरा पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार ,महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता में है सूत्र के अनूसार संतोष चौधरी को बेरमो के विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह धनबाद लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी सह राष्ट्रीय कोली मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद फुरकान अंसारी सहित सैकड़ो कांग्रेसी उनके समर्थन में है उनका कहना है कि सिंदरी विधानसभा से युवा प्रत्याशी को मौका मिलेगा तो जीत निश्चित है यह सीट कांग्रेस और महा गठबंधन के पक्ष में जाएगी।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *